अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर लगातार एक के बाद एक कार्यवाही हो रही है। जहाँ एसटीएफ द्वारा अब तक 17 लोगो को गिरफ्तार किया है वहीं अब यहाँ तैनात सचिव संतोष बडोनी की भी छुट्टी कर दी गई है।
आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून में कार्यालय आदेश संख्या 99/XXX(4)/2017–03(05)/2015 दिनांक 30 मार्च, 2017 के माध्यम से सेवा स्थानान्तरण के आधार पर सचिव पद पर तैनात संतोष बडोनी, संयुक्त सचिव उत्तराखण्ड शासन को तत्काल प्रभाव से अवमुक्त करते हुए श्री सुरेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त सचिव, उत्तराखण्ड शासन को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किये जाने की एतदद्वारा स्वीकृति प्रदान की जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगें।
बता दें कि ukssc घोटाले को लेकर बहुत समय से छात्रों का विरोध चल रहा था इसी का नतीजा है कि इसकी गाज काफी समय से इस कुर्सी पर कार्यत लोगों पर पड़ी
















