अग्निपथ योजना के अंतर्गत कोटद्वार में गढ़वाल मण्डल के युवाओं के लिए 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। करीब 70 हजार युवाओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। भर्ती की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूडी ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 17 अगस्त को योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर और बिजली, पानी, सफाई व शौचालयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















