सरकार ने उच्च न्यायालयों में 37 नये न्यायाधीश नियुक्त किए हैं। पिछले शुक्रवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी। ये नियुक्तियां भी उसी क्रम का हिस्सा हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में 11 और न्यायाधीश नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना जारी होने के साथ ही देश के उच्च न्यायालयों में इस वर्ष एक सौ 38 न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों के बाद, 2016 में एक सौ 26 न्यायाधीश नियुक्त करने का रिकार्ड टूट गया। पिछले वर्ष 2021 में उच्च न्यायालयों में एक सौ 20 न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय में 9 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी। विधि और न्याय मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि उच्चतर न्यायपालिका में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






