केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मनसुख मंडिया ने आज देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ पीएम आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, टीकाकरण अभियान और अन्य विषयों को लेकर वर्चुअल माध्यम से चर्चा की। साथ ही उन्होंने ब्लॉक स्तर पर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और प्रिकॉशन डोज लगाने के अभियान को गति देने पर भी मंथन किया। बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी वर्चुअल प्रतिभाग किया।
बता दें कि देश भर में पुराना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा समय-समय पर राज्यों की बैठक ली जा रही है ताकि कोविड की स्थिति को नियंत्रण किया जा सके बता दें कि सरकार की तरफ से कोरोनावायरस की तीसरी डोज भी लगाई जा रही है ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों को कहा है कि वहां कोरोना की तीसरी डोज के लिए लोगों को जानकारी दे। ताकि कोविड के मामलों को कम किया जा सके।
















