जम्मू कश्मीर में आईटीबीपी की चौथी और पांचवीं बटालियन के जवानों को ले जा रही बस आज दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास जिग मौर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में आईटीबीपी के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों सहित 41 जवान थे और यह जम्मू जा रही थी।
वहीं दुर्घटना के बाद बचाव कार्य तेजी से किया गया और घायल जवानों को जल्द से जल्द स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया। वही इस दुर्घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी जवानों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया जाना था इसके लिए यह सभी कश्मीर से जम्मू की ओर रवाना हो रहे थे। लेकिन इस दौरान उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
















