तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि प्रदेश के 6 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को जल्द ही मॉडल पॉलिटेक्निक के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। आज श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के प्रशासनिक भवन के शिलान्यास अवसर पर श्री उनियाल ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी|
जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सके। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा की पॉलिटेक्निक में कई प्रकार के कोर्स खोले गए हैं, ताकि कोर्स पूरा करने के बाद युवा स्वरोजगार अपना कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सके। इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तकनीकी शिक्षा मंत्री से श्रीनगर पॉलिटेक्निक कालेज में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने, राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ में विभिन्न तकनीकी कोर्स को शामिल करने का आग्रह किया।
















