प्रतियोगिता में 15 विकासखण्डों के 8 से 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग किया

0
133

पौड़ी जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आज से प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। प्रतियोगिता में 15 विकासखण्डों के 8 से 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले से 150 छात्रों का चयन कर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

वहीं उत्तराखंड सरकार की तरफ से खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है इसी के चलते कुछ दिन पहले उत्तराखंड सरकार की तरफ से ऋषभ पंत को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था।  दरअसल ऋषभ पंत को राज्य सरकार की तरफ से ब्रांड एम्बेसडर इसलिए बनाया गया  ताकि युवा खेलों के प्रति जागरूक हो सके।  वैसे भी राज्य सरकार की तरफ से समय-समय पर  खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता जिसका नतीजा है कि उत्तराखंड में देश को कई खिलाड़ी दिए है।

 

LEAVE A REPLY