प्रदेश में कल से हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है और कई जगहों पर नुकसान की खबरें हैं। भूस्खलन के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी, तीन धारा व अन्य स्थानों पर बाधित है।
नरेंद्र नगर में भी होटल चाचा भतीजा के पास यातायात बाधित है l
रानीपोखरी से वाया नरेंद्र नगर जाने वाला मार्ग भी गुजराड़ा के पास बाधित है l
सोंग नदी का जलस्तर बढ़ने से 12 गांवों को जोड़ने वाला पुल भी नदी के तेज बहाव में बह गया।
उधर देहरादून में रायपुर के सरखेत गांव में बादल फटने की सूचना पर SDRF टीम की ओर से देर रात से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। सरखेत ग्राम से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वही प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है जिसके बाद जगह जगह जल भराव हों गया।
















