कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए अल्मोड़ा के रानीखेत में आज से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती रैली 31 अगस्त तक चलेगी। 20 अगस्त को यानी आज पहले दिन अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के हजारों युवाओं ने ट्रेड्समैन पद के लिए भर्ती रैली में भाग लिया। जिला प्रशासन और अन्य संस्थाओं की ओर से भर्ती स्थल पर युवाओं के रहने, खाने और शौचालय आदि की सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं। इसके अलावा कुमाऊं मंडल के चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए 5 से 12 सितम्बर तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। साथ ही जिला प्रशासन भी भर्ती स्थल पर आने वाले युवाओं के लिए उचित व्यवस्थाएं जुटाने में लगा हुआ है।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






