उत्तराखंड में बारिश से भारी तबाही

0
124

उत्तराखण्ड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में कल से हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्राकृतिक आपदा में अबतक तीन लोगों की मृत्यु की खबर है। टिहरी में धनौल्टी के ग्वाड़ में एक मकान के ध्वस्त होने से उसमें करीब 7 लोगों के दबे होने के समाचार हैं।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम ने दो शव निकाल लिए हैं और प्रशासन का राहत व बचाव कार्य जारी है। उधर, देहरादून जिले में रायपुर के सरखेत गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। देर रात से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपेरशन चला रखा है। एसडीआरएफ ने सरखेत से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। वहीं सोंग नदी का जलस्तर बढ़ने से 12 गांवों को जोड़ने वाला पुल भी नदी के तेज बहाव में बह गया। रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव के चलते पुल को नुकसान पहुंचा है। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर को जोड़ने वाल पुल पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि जलस्तर के बढ़ने मंदिर परिसर को खतरा बना हुआ है। उधर टिहरी जिले में लगतार हो रही बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी, तीनधारा और अन्य स्थानों पर बाधित है। साथ ही टिहरी के नरेंद्र नगर को जाने वाली सड़क भी कई जगह पर भूस्खलन के चलते बंद है। वहीं बागेश्वर में कपकोट मोटर मार्ग आरे के पास भारी भूस्खलन के चलते अवरूद्ध है। अवरूद्ध मार्गों को खोलने में प्रशासन जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्र में राशन, बर्तन, दूध, पलंग, बिस्तर, कपड़े, स्ट्रेचर, आदि सामग्री रवाना।

LEAVE A REPLY