भारत नेट-2 परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रदान करने का अनुरोध किया

0
144

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों को हवाई और रेलवे से जोड़ने के साथ ही भारत नेट-2 परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रदान करने का अनुरोध किया है।

आज भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक सशक्त वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम, डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना तंत्र के लिये केंद्र से सहयोग करने का आग्रह किया। श्री धामी ने कैम्पा के तहत राष्ट्रीय प्राधिकरण के खाते में रखे जाने वाली 10 प्रतिशत की धनराशि को घटाकर 2 प्रतिशत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि केदानाथ-बद्रीनाथ पुनर्निमाण और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए एक विशेष अभियान प्रारम्भ किये जाने और राज्यों के मध्य संसाधनों के आवंटन में इको सिस्टम सेवाओं को महत्ता दिये जाने आग्रह किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की बंद पड़ी जल विद्युत परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सरकार से सहयोग का भी अनुरोध किया। श्री धामी ने कहा कि केन्द्र पोषित योजनाओं के निर्धारण में राज्य की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वन स्किम फिट ऑल के स्थान पर राज्य के अनुकूल टेलर मेड स्कीम तैयार करने पर भारत सरकार की ओर से विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बरसाती नदियों को वैज्ञानिक आधार से ग्लेशियर आधारित नदियों से जोड़े जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इसका लाभ उत्तराखण्ड राज्य को ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र को होगा।

LEAVE A REPLY