मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी के संबंध मे चर्चा की

0
121

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी के संबंध मे चर्चा की। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 सितम्बर, 2022 तक इस सम्बन्ध में एयरलाइन्स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्तर से कार्यादेश जारी कर दिया जाए ताकि पिथौरागढ़ की कनेक्टिविटी स्थापित हेतु अग्रेतर कार्यवाही हो सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव दिया गया है कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे 2 बी से 3 सी में अपग्रेड करने और स्वतंत्र प्रबंधन के लिए इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर कर दिया जाए। श्री धामी ने देहरादून के साथ-साथ पन्तनगर एयरपोर्ट को भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाये जाने की अपेक्षा केन्द्रीय मंत्री से की।

LEAVE A REPLY