अग्निवीर भर्ती रैली में धांधली एक गिरफ्तार

0
123

रानीखेत में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में आज सेना और स्थानीय पुलिस ने बुलंदशहर के एक युवक ताहिर खान को जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। ताहिर खान ने अमित के नाम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, दस्तावेज सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का पता चला। युवक ने नैनीताल के हल्द्वानी से फर्जी स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनवाया है। फर्जीवाड़े का पता चलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलक राम टम्टा ने बताया की सेना की तरफ से तहरीर दी गई है युवक के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

बता दें जब से सेना में भर्ती होने के लिए अग्निवीर स्कीम आई है उसके बाद से प्रदेश के हर जिले में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है युवाओं की अग्निवीर बनने की होड़ लगी। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए काफी संख्या में युवा आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY