प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों के उपचार का लक्ष्य निर्धारित

0
145

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों के उपचार का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दून मेडिकल कालेज में 25 हजार, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 20 हजार, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 10 हजार और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में 5 हजार मरीजों का उपचार किया जाएगा। जिसके लिये कालेज के प्राचार्यों को शीघ्र रोड़ मैप तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

देहरादून में आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योजना का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से संबद्ध सरकारी निजी अस्पतालों व मेडिकल कालेजों में आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है, जोकि मरीजों के दस्तावेज तैयार करने, आयुष्मान कार्ड बनाने, बिल बाउचर बनाने और बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने तक सभी काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 आयुष्मान मरीजों पर एक आयुष्मान मित्र को तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने योजना के अंतर्गत कार्मिकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को शीघ्र वितरित करने को भी कहा।

LEAVE A REPLY