मानस कॉरिडोर के तहत कुमाऊँ के सभी प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा:मुख्यमंत्री

0
127

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानस कॉरिडोर के तहत कुमाऊँ के सभी प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज अल्मोड़ा के तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह और टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को नर सिंह और टीका सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सालम क्रांति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात कही, जिससे आने वाली पीढ़ी सालम का इतिहास जान सके। श्री धामी ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए अमृत महोत्सव मनाया है, जिसके तहत आजादी के ऐसे अनेकों अमर शहीदों को याद किया गया है।

LEAVE A REPLY