उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ई-गवर्नेंस पोर्टल’’ का शुभारंभ किया

0
122

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज देहरादून में केन्द्रीय शिक्षा पमंत्रालय भारत सरकार के ‘‘समर्थ ई-गवर्नेंस पोर्टल’’ का शुभारंभ किया और कहा कि छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा में टीचर शेयरिंग फार्मेट लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ई-पोर्टल के माध्यम से सूबे के 5 राजकीय विश्वविद्यालय और 119 राजकीय महाविद्याल, 21 राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय सहित उच्च शिक्षा निदेशालय के सभी ई-गवर्नेंस कार्यों यथा शैक्षणिक प्रबंधन, वित्त एवं लेखा, प्रवेश परीक्षा, नियुक्ति प्रक्रिया, सूचना एवं कार्मिक सेवा सहित करीब 40 मड्यूल पर ऑनलाइन कार्य किया जा सकेगा। डॉ रावत ने बताया कि परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता लाने के लिये उच्च शिक्षा विभाग में डिजीटल मूल्यांकन शुरू करने के लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सूबे के विज्ञान विषयों के 200 असिस्टेंट प्रोफेसरों को भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू में विशेष प्रशिक्षण लिये भेजा जायेगा, इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को बेहत्तर प्रबंधकीय गुरू सीखने के लिये आईआईएम काशीपुर में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY