धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए मानस खंड कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा

0
120

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार कुमाऊं के धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए मानस खंड कॉरिडोर स्थापित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कुमाऊं के पौराणिक और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा, जिसके बाद चारधाम की तर्ज पर देश भर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इन धार्मिक स्थलों पर लाया जाएगा। इससे पूर्व श्री धामी ने नैनीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY