हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आज प्रदेशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

0
128

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आज प्रदेशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र खिलाड़ियों को छात्रवृति प्रदान की गई।

इसी कड़ी में रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में चयनित 300 खिलाड़ियों को तीन माह की प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए गए। चमोली जिले के पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चयनित 150 बालक और 150 बालिकाओं को छात्रवृति देकर सम्मानित किया। वहीं बागेश्वर जिले में आठ से 14 साल के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह ईमलाल सहित जिला पंचयत अध्यक्ष बसंती देव ने बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया। उधर खेल दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ के तहत विभिन्न आयु वर्ग में चयनित बालक, बालिकाओं को कुल तीन माह के लिए चार हजार पांच सौ रूपये की धनराशि के चैक वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के तहत खेल प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों में छिपी प्रतिभा भी निखरकर सामने आएगी।

LEAVE A REPLY