प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

0
123

मौसम विभाग ने तीन सितंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और तीव्र बौछार होने की संभावना जताई गई है। वहीं पहली सितंबर को राज्य के नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। भारी बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां उफान पर है। वहीं शासन और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

LEAVE A REPLY