उत्तराखंड कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले मिले

0
121

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले मिले, जबकि 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है।

वहीं, कोरोना संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत रही। राज्य की और से कोरोना के मामलों की लगभग संख्या 495 हो गई है। राजधानी देहरादून में सबसे ज़्यादा 193 और नैनीताल में 130 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में देहरादून में सबसे अधिक संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में देहरादून में सबसे अधिक 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 18, अल्मोड़ा, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, हरिद्वार में सात, पिथौरागढ़ में चार व चमोली और चम्पावत में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

LEAVE A REPLY