मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने खटीमा में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी

0
119

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने आज खटीमा में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखण्ड बनाने के लिए सदैव कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा की शहीदों का स्मरण करना हम सभी के लिए गर्व के क्षण होते हैं, आने वाले पीढ़ी हमारे शहीदों के संघर्ष को ना भूले इसके लिए शहीदों से जुड़े कार्यक्रम हर वर्ष मनाएं जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान और निस्तारीकरण सरकार का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

LEAVE A REPLY