प्राधिकरण चमोली ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया

0
125

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन, पेंिटंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सिमरनजीत कौर ने इस अवसर पर बच्चों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इस संबंध में कानूनी जानकारी भी दी। उन्होंनेे बच्चों से अपील की कि वे अपने घर-मोहल्ले में लोगों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराए। वहीं दूसरी ओर, नैनीताल जिले में स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए उन्हें पुरस्कृत करने का फैसला लिया है। पॉलिथीन उन्मूलन के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए जीबी पंत इंटर कॉलेज धानाचूली व अन्य स्कूलों के बच्चों ने रैली निकाली।

LEAVE A REPLY