उत्तराखण्ड में भू-कानून के अध्ययन के लिए गठित समिति ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंपी

0
129

उत्तराखण्ड में भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं के साथ अपनी 23 संस्तुतियां राज्य सरकार को सौंपी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जन व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू-कानून में संशोधन करेगी। वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भू कानून अध्ययन समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कहा कि हमारी सरकार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर गम्भीर है।

उत्तराखण्ड में ज़मीनों का दुरुपयोग न हो इसके लिए क़ानून में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के साथ प्रदेश में जमीनों की अंधाधुंध बिक्री भी न हो और जमीन खरीद का दुरुपयोग न हो इसके लिए संतुलन बनाया जाएगा। हमें प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखना है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी करना है।

LEAVE A REPLY