अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:DGP

0
126

अब आफवाह  फैलाने वालों की खैर नहीं राज्य की  पुलिस उन पर बड़ी कार्रवाई करने वाली है उन सभी लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी प्रदेश में अफवाहों  की बढ़ती घटना के बाद बीजेपी अशोक कुमार ने ये घोषणा की।

बीजेपी अशोक कुमार ने सभी कप्तानों को इसके निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि रुड़की के पिरन किलयर में  कुछ दिन पहले एकत्रित हुई भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में तीन लोगों की पिटाई की थी । अफवाहों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने यह  निर्णय लेना पड़ा है।

डीजीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। कहा कि अफवाह के बाद हिंसा फैलती है, तो अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इस संबंध में प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को निर्देेश जारी कर दिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY