धारचुला में बादल फटने से भारी तबाही

0
128

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचुला में कुदरत का कहर बरपा है। बादल फटने से यहां भारी तबाही हुई है। कई परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। उनका जीवन दुश्वार हो गया है। करीब 60 परिवारों का घर क्षतिग्रस्त हो गया। सड़कें भी टूट गई हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित एरिया का जायजा लिया है। कुदरत के कहर से हुए नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया है।

मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां काफी नुकसान हुआ है। खोटीला गांव में 58 परिवारों का घर क्षतिग्रस्त हो गया। उसके घर जलमग्न हो गए हैं। अब वे बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को पुनर्वास करने की कोशिश की जा रही है

 

LEAVE A REPLY