प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त करने वाले सभी मदरसों का सर्वे होगा

0
123

प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त करने वाले सभी मदरसों का सर्वे कराया जाएगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सरकारी धन के सदुपयोग और मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है।

शम्स ने हरिद्वार जिले के अंतर्गत पिरान कलियर क्षेत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मानव तस्करी व नशे का अड्डा बन गया है। इस गंदगी को साफ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। वहां झाड़ू भी लगेगा और बुलडोजर भी गरजेगा। उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे हैं, जबकि मदरसा बोर्ड के अधीन 419। इन सभी को सरकारी सहायता मिलती है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मीडिया से बातचीत में एक प्रश्न पर कहा कि सर्वे की शुरुआत वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित मदरसों से होगी।

 

LEAVE A REPLY