सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया

0
114

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही जोशी ने उन्हें पिथौरागढ़ और देहरादून में तैनात प्रादेशिक सेना के 130 तथा 127 पर्यावरण सेना बल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने रक्षा मंत्री से इन दोनों टास्क फोर्स पर हो रहे व्यय के कारण उत्तराखंड सरकार पर रक्षा मंत्रालय की बकाया राशि माफ करने या उसे सहायता अनुदान राशि में परिवर्तित करने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY