जौनसार-बावर में खुलेगा एक संगीत केंद्र :सतपाल महाराज

0
125

पर्यटन व संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने  जौनसार बावर के इलाके के लोगों के लिए बहुत बड़ी घोषणा की है पिछले कुछ सालों से  पर्यटन क्षेत्र में जौनसार  काफी आगे आया है ऐसे में  पर्यटकों को यहां की संस्कृति को रूबरू कराना और उसके विकास के लिए बहुत जरूरी है कि यहां पर केंद्र बने इसी के तहत यहां पर पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री सतपाल महाराज ने यह घोषणा की उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर में एक संगीत केंद्र खोला जाएगा।

आज देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में संस्कृति मंत्री ने कहा कि जल्द ही संगीत केंद्र के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। इसके साथ ही श्री महाराज ने जौनसार-बावर मेले और महासू देवता के मंदिर पर एक फिल्म बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म के बनने से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को जौनसार-बावर की प्रमाणित जानकारी मिल सकेगी। समारोह में महाराज ने हनोल में जागड़ा मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, मंदिर समिति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। मेले का आयोजन गत 30-31 अगस्त को किया गया था।

LEAVE A REPLY