सरकार जल्द ही 12 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी करेगी :मुख्यमंत्री

0
122

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि सरकार जल्द ही 12 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने आज चमोली के पोखरी में आयोजित सात दिवसीय खादी ग्रामोद्योग और पर्यटन शरादोत्सव मेले के उद्घाटन पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में दोषी और भ्रष्टाचारियों को कडी सजा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यूकेएसएसएससी की लंबित परीक्षाओं को लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय पोखरी मेले को 5 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही श्री धामी ने कहा कि राज्य का विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और हर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्व है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी संकल्प लिए है उनको पूरा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY