उत्तराखंड:एलटी से प्रवक्ता बने शिक्षकों को भर्ती में मिल सकती है छूट,ये है सरकार का प्लान

0
132

एलटी कैडर के शिक्षकों को प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती में राहत दी जाएगी। साथ ही प्रधानाचार्य का चयन लोक सेवा आयोग के बजाए विभागीय स्तर पर परीक्षाएं कराते हुए किया जाएगा। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने यह संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 21 सितंबर को प्रधानाचार्य परिषद और शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई है जिसमें उनकी राय ली जाएगी।

प्रधानाचार्य के 50 फीसदी पदों पर कैबिनेट द्वारा केवल हेडमास्टर और प्रवक्ता कैडर शिक्षकों को ही पात्र मानने से एलटी शिक्षक नाराज हैं। सूत्रों के अनुसार, हेडमास्टर भर्ती के लिए सीधे पात्र होंगे जबकि प्रवक्ताओं में केवल 10 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को ही मौका मिलेगा। इस प्रावधान से एलटी कैडर शिक्षक नाराज हैं। उनका कहना है कि दस से 15 साल की लंबी सेवा के बाद जाकर एलटी शिक्षकों को प्रवक्ता पद पर प्रमोशन मिलता है। ऐसे में यदि फिर 10 वर्ष की सेवा अवधि की शर्त जुड़ जाएगी तो उन्हें मौका ही नहीं मिलेगा

LEAVE A REPLY