रेल यात्रियों के लिए यह एक बड़ी सूचना है बता दे एक अक्तूबर से देहरादून आने-जाने वाली लगभग 16 ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ ।
इनमें राजधानी देहरादून से जाने वाली नौ और दून आने वाली 7 ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के समय में 5 से 15 मिनट तक अंतर आया है । वही इस बारे पूरी जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि नई समयसारणी शनिवार से शुरू होगी।
देहरदून से जाने वाली जिन ट्रेनों का समय बदला है उनमें मुजफ्फरपुर और गोरखपुर जाने वाली राप्तीगंगा पहले तीन बजकर 20 मिनट पर रवाना होती थी, लेकिन अब तीन बजकर 15 मिनट पर जाएगी। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी का समय तीन बजकर 45 मिनट के स्थान पर अब तीन बजकर 55 मिनट हो गया है यानी यह इस समय रवाना होगी। । दिल्ली जाने वाली शताब्दी शाम पांच के बदले 5 मिनट पहले 4 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी । वही वाराणसी जाने वाली जनता एक्स लगभग शाम छह बजकर 15 मिनट के स्थान के बदलते साढ़े छह बजे जाएगी। वही राजधानी दिल्ली जाने वाली मूसरी एक्स. रात के लगभग नौ बजकर बीस मिनट की जगह अब नौ बजकर 25 मिनट पर खोली जाएगी।
















