मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रदंजली दी

0
129

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर उन्हें श्रदंजली दी इस दौरान उन्होंने कहा अहिंसा और सत्याग्रह के संघर्ष से राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के कहा हमारी सरकार शहीद आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास हेतु कृतसंकल्पित है।उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत्-शत् नमन।

हमारी सरकार आंदोलनकारियों के स्वप्न के अनुरूप विकसित एवं सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री मुजफ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर “अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के शुभ अवसर पर वार्षिक मेला एवं रथयात्रा महोत्सव में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने जैन दिगंबर मंदिर,वहलना में दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY