हेमकुंट साहिब में बर्फबारी हुई मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन तेज़ वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया

0
128

हेमकुंट साहिब में बर्फबारी हुई मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन तेज़ वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। इस बीच प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में सामान्य जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है।

वहीं देहरादून सहित निचले और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश दौर जारी है। बता दे इससे पहले हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हुई अभी तक 1-2 फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में रोका गया है। मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब की तरफ भेजा जाएगा। जिले में लगातार हो रही बारिश से तापमान मे गिरावट आ रही है।

LEAVE A REPLY