राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज उत्तरकाशी के हर्षिल में दीपावली से पूर्व सेना व ITBP के जवानों से मुलकात की और उन्हें रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा सर्वाेच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली है की हमें उत्तराखण्ड देवभूमि व संतो की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है।
राज्यपाल ने कहा की सभी सैनिक अपना कार्य अच्छे से निर्वहन कर रहें जिस पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए हर्षिल व नेलांग घाटी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने हर्षिल व नेलांग को बहुत करीब से देखा है।
















