उत्तरकाशी के काश्तकारों को सब्जियों के बीज किटों का वितरण किया जाए : शम्भू प्रसाद नौटियाल

0
127

उत्तरकाशी जिले के 21 गंगा ग्रामों में गंगा संवाद कर जैविक- अजैविक कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी जा रही है। साथ ही काश्तकारों को सब्जियों के बीज किटों का वितरण भी किया जा रहा है। गंगा नदी में बढ़ते कचरे और प्लास्टिक के बारे में गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि प्लास्टिक किसी अन्य तत्व या जैविक चीजों की तरह पर्यावरण में घुलता नहीं, बल्कि सैकड़ों साल तक वैसे ही बना रहता है। साथ ही प्लास्टिक जिस जगह पर पड़ा रहता है उस जगह को अपने रसायनों से जहरीला भी बनाता जा रहा है। यह प्लास्टिक जिस मिट्टी में जाता है, उसे बंजर बना देता है। इसलिए हमें समझना होगा कि पर्यावरण जैसी साझी विरासत की रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

4 नवम्बर 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था, जिसको देखते हुए आगामी चार नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित गंगा सम्मेलन में गंगा ग्रामों को गंगा गौरव सम्मान प्रदान किया जायेगा, जिसके लिए तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY