मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इगास पर्व के अवसर पर दून विश्वविद्यालय परिसर में राठ जन विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इगास पर्व के शानदार आयोजन के लिये समिति के सदस्यों को बधाई दी तथा स्वयं भी भेलो खेलकर इस पर्व के आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने माणा गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये गये स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि माताओं व बहनों ने बहुत अच्छा काम किया है। यह हमारी मातृशक्ति का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारी संस्कृति को भी पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य निर्माण मे हमारी मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। अपनी मातृशक्ति के सम्मान के प्रति हम प्रतिबद्ध है।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















