बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी

0
139

आज उत्तराखंड का पर्यटक स्थल बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी से पूरा बद्रीनाथ सफेद चादर में लिपटा हुआ खूबसूरती बयां कर रहा है बता दे चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जमी हुई है इसके अलावा हेमकुंड साहिब फूलों की घाटी रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई है।

जिससे मौसम ठंडा हो गया है इसके अलावा यमुनोत्री के आसपास के इलाकों में भी भारी बर्फबारी हुई है तो वही यमुना घाटी के निचले हिस्से में बूंदी बांधी हो रही है पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम मे बदलाव हुआ है। जिससेे बुधवार तड़के कोहरा छा गया है वही दिन भर आसमान मे बदल छाए रहे जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई है तापमान में गिरावट होने की आशंका है सितंबर अक्टूबर में रिकॉर्ड बारिश हुई थी इसका असर कोहरा के रूप में भी दिख रहा है ।

LEAVE A REPLY