उत्तराखण्ड को योग, आयुर्वेद और मर्म चिकित्सा की राजधानी बनाने के लिए बड़े कदम उठाने होंगे:राज्यपाल

0
120

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा है कि उत्तराखण्ड को योग, आयुर्वेद और मर्म चिकित्सा की राजधानी बनाने के लिए बड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में होमस्टे के साथ-साथ वेलनेस सेंटर पर फोकस करना होगा। आयुर्वेद और मर्म चिकित्सा का संदेश सभी स्तरों पर फैले इस पर हमें गंभीरता से विचार करने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि योग, आयुर्वेद और मर्म जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियां हमारी अनमोल धरोहर हैं। हजारों वर्षों के बाद भी उनका ज्ञान हम सभी के लिए आज भी बहुत उपयोगी है।

वे देहरादून में आयुर्वेद और मर्म चिकित्सा पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हमें योग, आयुर्वेद और मर्म को जीवन का आधार बनाना होगा। इससे हम देश को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सक्षम होंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की इस भूमि पर आयुर्वेद एवं मर्म न केवल उत्तराखण्ड को अपितु पूरे देश और विदेश से आने वाले लोगों को स्वस्थ और सुखी बना सकता है।

LEAVE A REPLY