काम ना करने वाले अधिकारियों को मुख्य सचिव दिया अल्टीमेटम

0
134

मुख्य सचिव एसएस संधू ने नकारात्मक मानसिकता वाले अधिकारियों को सेवा से समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने को कहा है. वे मंगलवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आयोजित तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह देखा गया है कि अधिकारी निर्णय लेने से डरते हैं और हां से ज्यादा ना कहने में रुचि रखते हैं। सीएस ने कहा कि कायर नौकरशाह फाइल पर ज्यादा आपत्तियां डालते हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य या किसी अच्छे प्रोजेक्ट में अगर कोई नियमन या सरकारी आदेश आड़े आ रहा है तो उसे बदल देना चाहिए. संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काम के प्रति काफी सकारात्मक हैं और कैबिनेट जरूरत पड़ने पर नियमों में जरूरी बदलाव करती है. किसी भी मुद्दे पर अनिर्णय को जनता को परेशान करने के बराबर करार देते हुए सीएस ने सुझाव दिया कि नौकरशाहों को एक दिन में इस तरह के एक मुद्दे को उठाना चाहिए और इसे हल करने का प्रयास करना चाहिए. संधू ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और परिस्थितियों के अनुसार जरूरी बदलाव किए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले पंचवर्षीय योजनाएं बनती थीं लेकिन अब देश इस मॉडल से बाहर आ गया है और पंचवर्षीय कार्यक्रम के स्थान पर नीति आयोग का गठन किया गया है.

उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, योग, जलविद्युत और बागवानी क्षेत्रों में बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है। संधू ने इस बात पर जोर दिया कि आत्मनिरीक्षण कॉन्क्लेव के सिर्फ तीन दिनों के लिए नहीं बल्कि हर दिन किया जाना चाहिए।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि नीतियां 50 प्रतिशत आबादी को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि समाज में होने वाली घटनाओं के अनुसार नियम बनाए जाने चाहिए। योजना सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य की अर्थव्यवस्था पर प्रस्तुति दी।

एलबीएसएनएए के निदेशक श्रीनिवास आर कटिकितला ने अकादमी की गतिविधियों की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY