मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में चिंतन शिविर के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए कृषि विभाग को खेती और बागवानी में ग्रामीणों की रुचि बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनानी होगी। वन मंत्री Subodh Uniyal ने कहा कि वन पंचायतों के माध्यम से स्थानीय लोगों को वनों से जोड़ना होगा और वनों के माध्यम से उनकी आजीविका को बढ़ाने के प्रयास करने होंगे।
कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने कहा कि आईटीआई में बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण मिले, इसके लिए आईटीआई में आवश्यक संसाधनों और मैन पावर को बढ़ाने की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा। कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को और अधिक प्रमोट करने की जरूरत है। योग के क्षेत्र में भी राज्य में और तेजी से कार्य हों, योग की राज्य में अनेक संभावनाएं हैं, इस दिशा में प्रयास किए जाए। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए हो रहे इस चिंतन शिविर के आने वाले समय में राज्य को अच्छे परिणाम मिलेंगे।















