चमोली में सांप्रदायिक सद्भावना अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 19 से 25 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में आज बच्चों के लिए मैराथन दौड़ आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने हरी झंडी दिखा कर गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम से मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दौड़ वापस गोपेश्वर स्टेडियम में समाप्त हुई। विजेता बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट बांटे गए। प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए ये रचनात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






