प्रसिद्ध कवि लेखक और गीतकार प्रसून जोशी बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर

0
108

धामी सरकार की ओर से प्रसिद्ध कवि लेखक और गीतकार और केंद्रित फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष  प्रसून जोशी को उत्तराखंड का  ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।  संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड कब ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सरकार के अनुमोदन पर राज्यपाल ने पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत करने के लिए स्वीकृति दे दी है।

इस आदेश के अनुसार  जोशी के राज्य के ब्रांड एंबेसडर होने के दौरान सरकार की और उनकी जो भी सेवाएं ली जाएंगी और उसमें जो वित्तीय भुगतान होगा उसके बारे में अलग से फैसला किया जायेगा । बता दे कि राज्य सरकार की और से राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को सरकार ने प्रसून जोशी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार दिया जायेगा।

 

LEAVE A REPLY