राजधानी देहरादून में हत्या की बड़ी चौकाने वाली घटना सामने आई है बता दे बीते 24 नवंबर की रात दून दरबार रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट के कारण एक युवक घायल होगया जिसने आज अस्पताल में तोड़ा दम दिया।युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में भारी हंगामा कर दिया और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है
दरसअसल, चमोली के जोशीमठ ब्लॉक के द्वीग गाँव के रहने वाले विपिन अपने महिला मित्र समेत तीन दोस्तों के साथ दून दरबार रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था. इस बीच स्वीफ़्ट uk 07DD 5800 में सवाऱ विनीत अरोड़ा और उसके साथियों ने विपिन की महिला मित्र पर कुछ फबतियाँ कसी जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया.
वही विपिन की दोस्त ने बताया कि मामला पूरा शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक स्वीफ़्ट में सवार विनीत अपनी स्विफ्ट गाडी से बेसबोल का डंडा लेकर आया और विनीत के सर पर मार दिया। और विपिन तुरन्त बेहोश हो गया यह देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में विपिन की दोस्त इंद्रेश ले गए जहां उसकी एक हफ्ते बाद आज मौत हो गई। बताया जा रहा विपिन की मौत के बाद अस्पताल में परिवार वालों समेत स्थानीय लोगों ने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज करने मे पुलिस की और से बहुत देरी की ही गई और उनके साथ पुलिस चौकी लखिबाग़ के प्रभारी द्वारा समझौते का दवाब बनाने की कोशिश भी की . वहीं पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर द्वारा ने लखिबाग़ चौकी इंचार्ज प्रवीण सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
















