राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी राजधानी देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

0
131

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी राजधानी देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

राष्ट्रपति 8 दिसंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह गुरुवार यानि 9 दिसम्बर को राजभवन जाएंगी और राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति आशियाना) में ठहरेंगी। इसके बाद वह वही से मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगी और फिर राजधानी देहरादून में दून विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेगी।

बता से कि मंगलवार को राष्ट्रीय पति के दौरे को लेकर अपर मुख्य सचिव (एसीएस) राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री आवास पर विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की . बैठक में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. अपर सचिव की और से अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के दौरे की सभी व्यवस्थाएं को समयपूर्व कर लिया जाएं। उन्होंने राष्ट्रपति की यात्रा के बीच होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया। बैठक में सचिव एचसी सेमवाल, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल रेंज के उप महानिरीक्षक केएस नागन्याल, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, संस्कृति निदेशक बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY