रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि स्थित इंटर कॉलेज की नौवीं कक्षा की छात्रा अहिंसा हरौतेला का चयन कबड्डी और अंडर-14 बालिका वर्ग बैडमिंटन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा 27 से 29 दिसंबर तक झारखंड के बोकारो में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। गौरतलब है कि कबड्डी फैडरेशन के तहत इस वर्ष मई माह में जिला स्तर पर हुए ट्रायल में छात्रा का चयन राज्य टीम के लिए हुआ था। बीते 26 से 28 नवंबर तक नैनीताल जिले के लालकुंआ में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रदर्शन के चलते छात्रा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं अल्मोड़ा में 27-28 अगस्त को हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल वर्ग में छात्रा ने जीत हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
Home Uttarakhand रुद्रप्रयाग: अहिंसा हरौतेला का चयन कबड्डी और अंडर-14 बालिका वर्ग बैडमिंटन राष्ट्रीय...
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...





