रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में स्टार्टअप एक्सपो 2022 का आयोजन किया गया। आईआईटी रुड़की ने उद्यमिता का उत्साहवर्धक इकोसिस्टम विकसित किया है, जिसमें विद्यार्थी और फैकल्टी के सदस्यों द्वारा स्टार्ट-अप के विकास के साथ-साथ संस्थान के बाहर के लोग भी अपने स्टार्टअप के इनक्यूबेशन में मदद प्राप्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि आईआईटी रुड़की के इनोवेशन इकोसिस्टम से अब तक 125 से अधिक स्टार्टअप सहायता प्राप्त कर चुके हैं। स्टार्टअप एक्सपो के दौरान 50 स्टार्टअप ने अपने प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी प्रस्तुत किए जो मुख्य रूप से एआई-एमएल, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, पर्यावरण, ऊर्जा क्षेत्र और ई-कॉमर्स जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों के लिए हैं।
डीएफटीएम, डीआरडीओ के निदेशक डॉ. कैलाश कुमार पाठक ने कहा कि आज देश के लिए महत्वपूर्ण और भविष्य के लिए तैयार रक्षा प्रौद्योगिकी की आवश्यकता है। यह स्टार्टअप एक्सपोइ से पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है।














