अंकिता भंडारी हत्याकांड; गिरफ्तार किये गए 3 आरोपियों का नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है

0
121

अंकिता भंडारी हत्याकांड में गिरफ्तार किये गए 3 आरोपियों का नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट किया जायेगा या नहीं इसको लेकर कोटद्वार के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपना निर्णय सुनाया है

वही नार्को टेस्ट को लेकर आरोपियों के द्वारा न्यायालय से लगभग 10 दिन का समय मांगा है आरोपियों ने जेल अधीक्षक के जरिये जेएम कोर्ट से यह समय मांगा है।

अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन की और से बताया गया है कि घटना के तह तक जाने के लिए एसआईटी के द्वारा पहले ही आरोपियों को नारको टेस्ट कराने का फैसला लिया था लेकिन अब पुख्ता सबूत के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट भी करना चाहती है

इसकी अनुमति लेने के लिए एसआईटी की और से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर आज सुनवाई की जा रही है

बता दें कि आरोपियों से पुलिस के द्वारा बहुत बार पूछताछ की गई लेकिन उसके बावजूद भी एसआईटी को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले ऐसे में एसआईटी यह पता लगाना चाहती है कि अंकिता की जब हत्या हुई तब वहां आने वाला व्यक्ति कौन था

 

वही इससे पहले अंकिता के परिजनों की और से आरोपियों का नारको टेस्ट कराने की मांग की थी इसीलिए एसआईटी के द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया और कोर्ट से आरोपियों का नारको टेस्ट कराने की मांग की गई।

इसके साथ ही एसआईटी के द्वारा आरटीओ का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की जो भी अनुमति मांगी है। जिससे यह पताया लगाया जा सके आरोपियों ने जो अब तक जो बात बताई है उसमें कितनी सच्चाई है

LEAVE A REPLY