श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा: dhan singh rawat:

0
116

पौड़ी जिले में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। लगभग 100 करोड़ की लागत से तैयार हो रही कण्डारस्यूं-पैठाणी, विडोली, एनआईटी सुमाड़ी और गंगाऊ-भीड़ा पम्पिंग पेयजल योजनाओं से क्षेत्र की 35 हजार से अधिक आबादी को सीधे फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat ने आज देहरादून में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्माणाधीन पम्पिंग योजनाओं को शीघ्र पूरा कर क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के 125 राजस्व ग्रामों की लगभग 35 हजार से अधिक आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या हमेशा के लिये दूर हो जायेगी।

LEAVE A REPLY