राजधानी देहरादून के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है लेकिन इसी दौरान प्रदेश के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच चुनाव प्रचार के दौरान भिड़ंत हो गई है फिलहाल मामला पुलिस प्रशासन के बीच-बचाव के बाद शांत हो गया है लेकिन कॉलेज में एक बार फिर चुनाव को लेकर गर्मा गर्मी दिख रही है
कॉलेज के प्राचार्य के आर जैन और मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आलोक शर्मा ने छात्र संघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जिसके तहत 16 और 17 नवंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी और 17 नवंबर कोही नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 1:30 बजे तक भरे जाएंगे। इसी दिन नामांकन की सूची जारी कर दी जाएगी और 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने का मौका दिया जाएगा । इसी दिन नामांकन की आखिरी सूची जारी कर दी जाएगी। फिर 5 दिन बाद यानी 24 दिसंबर को मतदान होगा सुबह 8:30 से दोपहर के 1:30 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन मतगणना भी कर दी जाएगी। चुनाव में अध्यक्ष कोषाध्यक्ष महासचिव समेत 6 सदस्यों को लेकर चुनाव होगा। उम्मीदवारों की अधिकतम खर्च राशि अधिकतम खर्च राशि लगभग 50000 के करीब होगी।
वहीं करो ना कॉल के चलते छात्रों को आयु में छूट दी गई है हाईकोर्ट के आदेश अनुसार छात्रों को अधिकतम 2 साल की छूट दी गई है यानी 1 जुलाई से कट ऑफ लिस्ट में ग्रेजुएट छात्रों की आयु 17 साल से 22 साल और पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों की आयु सीमा 25 साल तक निर्धारित है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद अधिकतम आयु में 2 साल की छूट मिलेगी।
वहीं इसी दौरान एबीपीबी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के दौरान आपस में भिड़ गए दरअसल एबीपी के कार्यकर्ता अपने पूर्व अध्यक्षों के वापस आने के बाद काफी जोश में थे और कॉलेज परिसर का चक्कर लगाकर अपना प्रचार कर रहे थे इसी दौरान एनएसयूआई के छात्र भी अपना प्रचार कर रहे थे इसी दौरान दोनों के बीच झड़प होगी मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह मामला को शांत किया। लेकिन छात्रों के इस जोश को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार छात्रसंघ चुनाव दिलचस्प होने वाला है















