मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है किअल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। आज विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकता में एकता भारत की विशिष्ट पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। राज्य सरकार भी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना शुरू की है। अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों की मेधावी छात्राओं की शिक्षा के लिए विशेष अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद एजूकेशन फाइनेंस फाउन्डेशन योजना के तहत उत्तराखण्ड के गरीब अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिये जाने का प्रावधान भी किया गया है।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















